असम उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को ढेकियाजुली और दक्षिण सलमारा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ हो गया। मतदान चार बजे तक चलेगा।
ये दोनों सीटें असम गण परिषद के जोसेफ टोप्पो और असम युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूडीएफ) के बदरुद्दीन अजमल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं।
सोनितपुर जिले की ढेकियाजुली सीट पर लगभग 161,959 मतदाता अपने मताधिकार उपयोग करेंगे। यहां से खड़े तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने गुरुवार रात कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने का ऐलान किया था।
धुबरी जिले की दक्षिण सलमारा सीट पर मुख्य मुकाबला एयूडीएफ और कांग्रेस के बीच है। यहां कुल 131,836 मतदाता हैं। इस सीट पर एयूडीएफ की ओर से बदरुद्दीन अजमल के पुत्र अब्दुर रहमान अजमल और कांग्रेस के वाजिद अली चौधरी चुनावी मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications