गóो की कीमत पर संसद घेरने की चेतावनी

अजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान 19 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे और संसद के शीतकालीन सत्र के शुरुआती दिन अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद का घेराव करेंगे।

अजीत सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां सरकार को संसद में उचित व लाभकारी मूल्य (एफआरपी) अध्यादेश पारित करने की अनुमति नहीं देंगी। एफआरपी की ओर से गóो की कीमत 129.84 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। जबकि स्टेट एडवाइज्ड प्राइज (एसएपी) 165 रुपये से 170 रुपये के बीच है।

अजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने माकपा महासचिव प्रकाश करात और सपा महासचिव अमर सिंह से इस मुद्दे पर मुलाकात की है।

सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैंने शनिवार को करात और अमर सिंह से मुलाकात की। हमारे बीच गóो की कीमत के मुद्दे पर चर्चा हुई। दोनों ने किसानों के हित में अपनी पार्टियों का समर्थन देने की बात कही है।"

अजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान केंद्र सरकार द्वारा 29 अक्टूबर को जारी किए गए अध्यादेश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस अध्यादेश को छह महीने के भीतर कानून बन जाना है।

अजीत सिंह ने कहा कि वह इस अध्यादेश को पारित होने से रोकने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे पर भाजपा नेता अरुण जेटली से भी मिलूंगा और उनसे चर्चा करूंगा।"

अजीत सिंह ने कहा, "राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है। हम सरकार को इस अध्यादेश को पारित करने की अनुमति नहीं देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+