चैनलों के लिए स्व-नियमन ही बेहतर तरीका : अंबिका सोनी

सोनी ने साफ किया कि सरकार मीडिया पर कोई दबाव बनाने या नियंत्रति करने की मंशा नहीं रखती है और चाहती है कि स्व नियमन प्रभावी तरीके से लागू हो। उन्होंने कहा कि चैनलों को सलाह जारी करना सरकार को भी अच्छा नहीं लगता।

समाचार चैनल स्टार न्यूज के साथ बातचीत में अंबिका सोनी ने बताया कि देश की पहली 100 फिल्मों में आज सिर्फ 10 के ही प्रिंट सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मुंबई में भारतीय फिल्मों का संग्रहालय बनाने जा रही है जो अगले दो-तीन सालों में शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद ही रिलीज होती है इसिलए सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि सेंसर बोर्ड के जरिए ही फिल्म का एक प्रिंट इस संग्रहालय को मिल जाए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आगे चलकर इस बात का अध्ययन करने में सुविधा होगी कि किस दशक या किस साल में किस तरह की फिल्में बन रही थीं।

सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि फिल्म को उद्योग का दर्जा तो मिला लेकिन उतनी अहिमयत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग कुछ हद तक क्षेत्र और भाषा में बंटा हुआ है। फिल्म उद्योग को पैसे और सुविधाओं की मदद के सवाल पर अंबिका सोनी ने कहा कि दक्षिण भारत से मुंबई और भोजपुरी से बांग्ला फिल्म तक के लोगों को एकजुट होकर सरकार से मांग करनी चाहिए। उनका मंत्रालय पूरी तरह उनके साथ होगा।

सोनी ने इस बात को खारिज कर दिया कि मधु कोड़ा प्रकरण या स्पेक्ट्रम घोटाले के कारण कांग्रेस की साख पर आंच आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। कर्नाटक की बी.एस. येदियुरप्पा सरकार पर छाए संकट को लेकर अंबिका सोनी ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि पंद्रह दिनों से पैसे के दम पर सरकार को गिराने और बचाने की कोशशि चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसा नहीं होता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+