केरल उपचुनाव में 70 फीसदी मतदान

तिरुवनंतपुरम, 7 नवंबर (आईएएनएस)। केरल में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। करीब 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

केरल में कन्नूर, एर्नाकुलम और अलाप्पुझा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए।

कन्नूर के जिला कलक्टर पी.बी.सालिम ने कहा कि अंतिम आंकड़े अभी नहीं मिल पाए हैं लेकिन यहां मतदान का प्रतशित 75 से 80 फीसदी के बीच रहेगा। अलाप्पुझा में 70 फीसदी और एर्नाकुलम में 65 फीसदी मतदान की खबर है।

इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस विधायक के लोकसभा के लिए चुन लिए जाने के कारण यहां उपचुनाव कराए गए। मतगणना मंगलवार को होगी।

कन्नूर में 129, एर्नाकुलम में 137 और अलाप्पुझा में 104 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+