मध्य प्रदेश में सस्ता गेहूं और चावल 12 नवंबर से
प्रदेश का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सस्ता गेहूं और चावल दिलाने के मकसद से 12 नवंबर से इस योजना को शुरू करने जा रहा है। प्रायोग के तौर पर पहले राजधानी भोपाल और जबलपुर में यह सस्ता खाद्यान्न बेचा जाएगा। गेहूं 13 रुपए 50 पैसे और चावल 17 रुपए 40 पैसे प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा।
दलाल और मुनाफाखोर इसका गलत लाभ न उठा पाएं, इसके लिए गेहूं को 5 से 50 किलो तक के पैक में बेचा जाएगा। एक व्यक्ति को एक अधिकतम 50 किलो ही गेहूं दिया जाएगा। सस्ता गेहूं और चावल राज्य आपूर्ति निगम और प्रियदर्शिनी उपभोक्ता भंडारों के आउटलेट से बेचा जाएगा। आपूर्ति की जिम्मेदारी भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम और राज्य आपूर्ति निगम की होगी। कुछ दिनों बाद इस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा।
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री पारस जैन ने का है कि इस योजना को जल्द ही इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में शुरू किया जाएगा। जैन ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वे इस बात पर ध्यान रखें कि खाद्यान्न खरीदने में किसी को दिक्कत न आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications