बुद्धदेव पहुंचे पश्चिम मिदनापुर, छात्रों ने मनाया काला दिवस
पुलिस के अनुसार छात्र और ग्रामीणों ने विरोध रैली निकालकर लालगढ़ इलाके के स्कूलों की इमारतों से सुरक्षा बलों को हटाने की मांग की। छात्रों का कहना था कि इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
पुलिस ने कहा कि पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान झाड़ग्राम उप मण्डल में लोधासूली के पास सड़क जाम कर यात्रा प्रभावित करने की कोशिश की।
राज्य के गृह सचिव अर्धेंदु सेन ने संवाददाताओं को बताया, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम यह मान रहे हैं कि यह नक्सलियों द्वारा किया गया था।"
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टचार्या पश्चिम मिदनापुर में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान वे जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications