राष्ट्रपति करेंगी इग्नू के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि देश की राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल मुख्य अतिथि होंगी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
बयान में कहा गया है कि मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डी.पुरंदेश्वरी और योजना आयोग के सदस्य नरेंद्र जाधव भी समारोह के दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
रजत जयंती समारोह मैदान गढ़ी में इग्नू के सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इग्नू विश्व के बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है जो भारत और विश्व में 20.5 लाख छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications