बीमारी के कारण गिरफ्तारी से बचे हुए हैं कोड़ा (लीड-1)

रांची स्थित अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों ने शनिवार को यहां कहा है कि पेट में गड़बड़ी के कारण झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद मधु कोड़ा फिलहाल अस्पताल में बने रहेंगे। कोड़ा पर 2,500 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है।

अस्पताल के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने कहा, "चिकित्सकों का दल एक-दो दिन के भीतर कोड़ा के स्वास्थ्य की फिर से समीक्षा करेगा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में विचार करेगा।" कोड़ा तीन नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।

आयकर विभाग (आईटी) से जुड़े जांच निदेशक उज्वल चौधरी ने शनिवार को कहा, "फिलहाल हम घोटाले की राशि के बारे में नहीं बता सकते। लेकिन जो कागजात और सूचनाएं हमें मिली हैं उसके अनुसार लाइबेरिया, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई और अन्य देशों में भारी निवेश की बात सामने आती है।"

चौधरी ने कहा, "आईटी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं और छापे के दौरान लोगों से जब्त किए गए कागजातों पर आपस में मशविरा कर रहे हैं।"

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को विनोद सिन्हा के भाई विकास सिन्हा को गिरफ्तार किया है। विकास सिन्हा अवैध लेन-देन के मामले का मुख्य सूत्रधार है।

सूत्रों के अनुसार विकास ने कोड़ा की ओर से 40 करोड़ रुपये विदेशों में भेजने की बात स्वीकार की है। ईडी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने विकास के पास 11.8 करोड़ की अघोषित संपत्ति पाई है।

आयकर अधिकारियों के अनुसार विनोद ने हवाला के जरिए थाईलैंड, मलेशिया और लाइबेरिया जैसे देशों में 550 करोड़ रुपये भेंजे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+