नोएडा मेट्रो 13 नवंबर से हो सकता है शुरू : डीएमआरसी
मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा, "यमुना बैंक-नोएडा रूट का 10-11 नवंबर को आयुक्त द्वारा परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण मेट्रो रेल संरक्षा (सीएमआरएस) की मंजूरी प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। दिल्ली और नोएडा रूट को औपचारिक रूप से 12 नवंबर को शुरू करने की योजना है।"
अधिकारी ने कहा कि हमारी योजना के मुताबिक नोएडा मेट्रो 13 नवंबर से आम लोगों के शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि 13.1 किलोमीटर लंबे यमुना बैंक से नोएडा रूट की शुरुआत के बाद यमुना बैंक -द्वारका मार्ग 34.3 किलोमीटर लंबा हो जाएगा।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम का लक्ष्य है कि इस खंड की शुरुआत के बाद इस नए रूट पर प्रतिदिन लगभग 53,000 यात्री यात्रा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications