उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

इन सीटों पर 49 लाख मतदाताओं ने 3680 मतदान केंद्रो पर अपने मताधिकार का उपयोग करके 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन(ईवीएम)में बंद कर दिया।

बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फिरोजाबाद में भारी मतदान की खबर है।

सुबह आठ बजे से मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। राज्य के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फिरोजाबाद में शाम चार बजे तक करीब 49 फीसदी लोगों ने मतदान किया। अन्य जगहों पर करीब 39 फीसदी मतदान का अनुमान है।

राज्य में मतदान के दौरान छुटपुट घटनाओ को छोड़कर कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। फिरोजाबाद के प्रतापपुर गांव में दो पक्षोंे में वोट डालने के विवाद में हुई। इस झड़प में दो लोगों के घायल होने की खबर है।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट के अलावा प्रदेश विधानसभा की जिन 11 सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है, उनमें शाहजहांपुर जिले की पूवायां, लखनऊ की लखनऊ-पश्चमि, सुल्तानपुर की इसौली, संत कबीर नगर की हैसर बाजार, कुशीनगर की पडरौना, वाराणसी की कोलअसला, जौनपुर की रारी, इटावा की सदर और भरथना, ललितपुर की ललितपुर सदर और झांसी जिले की झांसी सीटें शामिल हैं।

मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) प्रथम बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए राज्य की पुलिस के अलावा 42 कंपनी प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी), 26 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल(सीपीएमएफ) और दूसरे राज्यों से मंगाए गए सुरक्षा बलों की 45 कंपनी तैनाती की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+