उपचुनाव : असम में 65 फीसदी मतदान (लीड-2)

असम में विधानसभा की दोनों सीटों पर शनिवार को हुए उपचुनाव में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, "प्राथमिक जानकारी के अनुसार ढेकियाजुली और दक्षिण सलमारा विधानसभा क्षेत्रों में 65 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि सुदूर क्षेत्रों में हुए मतदान के आंकड़ों को अभी सम्मिलित किया जाना बाकी है।" मतगणनना 10 नवंबर को की जाएगी।

ये दोनों सीटें असम गण परिषद के जोसेफ टोप्पो और असम युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूडीएफ) के बदरुद्दीन अजमल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं।

सोनितपुर जिले की ढेकियाजुली सीट पर लगभग 161,959 मतदाता हैं जबकि यहां से खड़े तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने गुरुवार रात कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने का ऐलान किया था।

धुबरी जिले की दक्षिण सलमारा सीट पर मुख्य मुकाबला एयूडीएफ और कांग्रेस के बीच है। यहां कुल 131,836 मतदाता हैं। इस सीट पर एयूडीएफ की ओर से बदरुद्दीन अजमल के पुत्र अब्दुर रहमान अजमल और कांग्रेस के वाजिद अली चौधरी चुनावी मैदान में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+