दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या 527 तक पहुंची
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के.यादव ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में शनिवार को डेंगू के 29 नए मामले सामने आए जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 527 हो गई है।"
मीडिया ने आरोप लगाया था कि डेंगू के आंकड़ों की संख्या उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की संख्या से कहीं अधिक है। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कुल संख्या का आकलन करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की थी।
राज्य स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने कहा था कि डेंगू के मरीजों के बारे में सूचना नोडल अधिकारी को प्रत्येक दिन दोपहर में उपलब्ध करानी होगी।
स्वास्थ्य अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सरकारी और निजी अस्पतालों को डेंगू से संबधित जानकारी राज्य नोडल अधिकारी को देनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications