येदियुरप्पा की आंखों से छलके आंसू

दशकों तक संघर्ष कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में सत्ता तक पहुंचाने वाले येदियुरप्पा (66) भावुक स्वभाव के माने जाते हैं और उनका चेहरा हमेशा सख्त रहा है। लेकिन उन्हें जानने वालों ने शनिवार की सुबह टेलीविजन पर उन्हें जिस रूप में देखा, सभी दंग रह गए। पर्यटन मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की मांग से संबंधित सवाल पर उनकी आंखें भर आईं।

रुं धे हुए स्वर में येदियुरप्पा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि उन्होंने आखिर ऐसी क्या गलती की है, जिसके लिए उन्हें इस परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से ऐसे समय में जब उत्तरी कर्नाटक के बड़े हिस्से में विनाशकारी बाढ़ के कारण उजड़े लोग एक महीने से अपने पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं।

येदियुरप्पा ने कहा, "मैं इस स्थिति के लिए राज्य की जनता से माफी मांगता हूं।"

येदियुरप्पा की 17 महीना पुरानी सरकार पिछले 13 दिनों से पंगु बनी हुई है। पर्यटन मंत्री जनार्दन रेड्डी और उनके बड़े भाई व राजस्व मंत्री जी.करुणाकरन रेड्डी तथा स्वास्थ्य मंत्री बी.श्रीरामुलू ने 26 अक्टूबर से उनके खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर रखा है।

रेड्डी के समर्थक दर्जनों विधायक हैदराबाद में एक सप्ताह से भी अधिक समय से एक आलीशान होटल में डेरा जमाए हुए हैं। इनमें से ज्यादातर विधायक बाढ़ प्रभावित इलाकों से हैं।

पार्टी के केंद्रीय नेताओं के दबाव में येदियुरप्पा ने रेड्डी बंधुओं की लगभग सभी मांगे मान ली हैं। इसके बाद अब वे नाममात्र के ही मुख्यमंत्री रह गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+