अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए गए अशोक चव्हाण ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वह प्रदेश में एक नए लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार का नेतृत्व करेंगे।
राज्यपाल एस.सी. जमीर ने राजभवन में शनिवार शाम चव्हाण को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications