सीएसआईआर ने वैज्ञानिक से घर खाली करने के लिए कहा
सीएसआईआर में वरिष्ठ पद पर तैनात किए गए शिव अय्यादुरई ने आईएएनएस से कहा, "मुझे नहीं पता था कि लोग इस प्रकार के कदम उठा सकते हैं।" उन्हें 26 अक्टबूर को बर्खास्त कर दिया गया था।
अय्यादुरई को सीएसआईआर में 'भारतीय मूल के उत्कृष्ट वैज्ञानिक/टेक्नोलॉजिस्ट' श्रेणी में नियुक्त किया गया था हालांकि नौकरी मिलने के चार माह के भीतर ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस पूरे प्रकरण से बेहद दुखी अय्यादुरई ने आईएएनएस से कहा, "यह भारत है।"
अय्यादुरई ने कहा, "मैं एक जुनून के साथ सीएसआईआर से जुड़ा था ताकि प्रौद्योगिकी की सहायता से भारत के लोगों के लिए अच्छा कर सकूं। और अंत में मैंने यह पाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications