जाम में फंसे मंत्री, समय पर नहीं पहुंच सके राजभवन
हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने शनिवार को भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार के छह कैबिनेट मंत्रियों और तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर राजभवन के चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
राजभवन के बाहर सुरक्षा के इंतजाम इस कदर थे कि अजय सिंह यादव की कार को सुरक्षाबलों ने बाहर ही रोक दिया। अजय सिंह यादव कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले थे। बाद में आला अधिकारियों के हस्तक्षेप से उनको अंदर जाने की अनुमति मिल सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications