श्रीनगर में शव मिलने के बाद प्रदर्शन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुलाम मुहम्मद गनई के पुत्र मुहम्मद मकबूल गनई का शव शनिवार सुबह गांव कदाल क्षेत्र से बरामद किया गया। मुहम्मद मकबूल गनई सराय बाला का रहने वाला था।
गनई का शव मिलने के बाद प्रदर्शनकारी युवक सड़कों पर उतर आए और उन्होंने लाल चौक, सराय बाला, मैसुमा और रेजीडेंसी रोड इलाके में बाजारों को बंद कराने के लिए दबाव डाला और सड़कों को जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और इस दौरान दर्जनों प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जाहिरा तौर पर ऐसा लगता है कि मकबूल की हत्या की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications