सोनिया गांधी ने हरियाणा के लिए समन्वय समिति गठित की

सात सदस्यीय इस समन्वय समिति का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव, राज्य के प्रभारी व वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे।

मुख्यमंत्री हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, केंद्रीय पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा और हरियाणा के पार्टी नेता राम प्रकाश और अजय सिंह यादव समिति के सदस्य होंगे। पूर्व राज्य मंत्री और हुड्डा के आलोचक माने जाने वाले बीरेंद्र सिंह समिति के सह अध्यक्ष होंगे।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि जिस भी राज्य में पार्टी सत्ता में है, वहां पार्टी मामलों और सरकार के समन्वयन के लिए समितियां हैं।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि यह समिति नई सरकार को चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए निर्देश देगी।

सोनिया गांधी द्वारा हालांकि हरियाणा के लिए इतनी जल्द समिति का गठन किए जाने से पार्टी नेता चकित हैं।

कांग्रेस के एक नेता ने आईएएनएस को बताया, "यह एक बहुत जल्द उठाया गया कदम है।"

इसके पहले हुड्डा ने सुबह अपने मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को शामिल कर मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+