'जनरल मोटर्स के यूरोपीय प्रमुख टाटा मोटर्स से जुड़ सकते हैं'
फ्रैंकफर्ट, 7 नवंबर (आईएएनएस)। जनरल मोटर्स (जीएम) के यूरोपीय प्रमुख कार्ल पीटर फोर्सटर टाटा मोटर्स के साथ जुड़ सकते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फोर्सटर ने जीएम द्वारा यूरोपीय अनुषंगी कंपनी ओपेल को न बचने का फैसला लिए जाने की कड़ी आलोचना की थी। इस आलोचना के बाद वह कंपनी छोड़ने की तैयारी में हैं।
जर्मन फोकस पत्रिका ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि टाटा मोटर्स जीएम के इस प्रबंधक पर नजर रखे हुए है और उन्हें अपने अपने ग्लोबल सेल्स डिवीजन का प्रभार सौंपना चाहता है।
वर्ष 2011 में यूरोपीय बाजार में नैनो उतारते समय उनकी भूमिका की जरूरत पड़ेगी। ब्रिटिश कार ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर भी टाटा के ही पास हैं।
जीएम ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि फोर्सटर उससे नाता तोड़ रहे हैं। वह इस बात से बेहद नाराज हैं कि जीएम ने ऐन मौके पर ओपेल
को न बेचने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications