दुर्लभ कछुए को देवता मान ग्रामीण कर रहे हैं पूजा
यह दुर्लभ कछुआ रमेश पात्रा को गुरुवार को खादीपाला गांव में एक नदी के पास मिला था। कछुए को गांव के एक मंदिर में जल पात्र में रखा गया है।
पात्रा ने कहा, "ग्रामीण कछुए की पूजा कर रहे हैं क्योंकि कछुए की पीठ की हड्डी पर भगवान जगन्नाथ की आंखों की तरह एक निशान बना हुआ है।"
ग्रामीण शुक्रवार को शनिवार को कतारों में खड़े होकर इस कछुए की पूजा के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
एक वन अधिकारी ने कहा कि कछुए को जल्दी ही नंदनकानन चिड़ियाघर ले जाया जाएगा और सुरक्षित रखा जाएगा।
भारतीय पौराणिक कथाओं में समुद्री कछुओं को भगवान के अवतार के रुप में वर्णित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications