येदियुरप्पा को हटाने पर अड़े रेड्डी बंधु (लीड-1)

कर्नाटक में भाजपा का संकट खत्म होने संबंधी खबरों को निराधार करार देते हुए रेड्डी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा, "मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि भाजपा और कर्नाटक के हित में राज्य में एक अच्छा नेतृत्व चाहिए। मैं अपने बयान पर अडिग हूं।"

रेड्डी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि अगले दो-तीन दिनों में पार्टी के केंद्रीय नेता सही और उपयुक्त निर्णय लेंगे।"

रेड्डी का समर्थन करने वाले कुछ मंत्रियों सहित लगभग 40 विधायक एक हफ्ते से हैदराबाद में डेरा डाले हैं। शनिवार को रेड्डी अपने बड़े भाई और राजस्व मंत्री जी.करुणाकरण रेड्डी से मुलाकात करने बेंगलुरू रवाना हो गए। उनके तीसरे भाई जी. सोमशेखरा विधायक हैं।

इससे पहले शनिवार को येदियुरप्पा ने दावा किया कि राज्य में भाजपा का संकट खत्म हो गया है। इसके बाद वह वैष्णो देवी के लिए रवाना हो गए।

रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में भाजपा की सारी समस्याएं सुलझा ली गई हैं। उन्होंने कहा, "सभी समस्याओं को सुलझा लिया गया है। मैं केंद्रीय नेताओं का आभारी हूं। मैं सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+