सोमालिया में एक व्यक्ति की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए ने विद्रोही गुट के सदस्य शेख सुल्तान आला मोहम्मद के हवाले से खबर दी है कि 33 वर्षीय अब्बास ने इस्लामी अदालत के सामने जुर्म स्वीकार कर लिया था और आज उसे इस्लामी कानूनों के मुताबिक सरे आम दंडित किया गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल कादिर अली कोलोनबे के मुताबिक पत्थरों से पिटाई के 10 मिनट के भीतर ही उसने दम तोड़ दिया।
अब्बास पर एक शादीशुदा औरत के संबंध रखने का आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications