तवांग में दलाई लामा के भव्य स्वागत की तैयारी

तवांग (अरूणाचल प्रदेश), 7 नवंबर (आईएएनएस)। अरूणाचल प्रदेश का तवांग कस्बा तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के भव्य स्वागत के लिए तैयार है। पड़ोसी चीन के ऐतराज के बावजूद यहां हवा में लहराते तिरंगे और तिब्बती ध्वज इस महान शख्यिसत के आगमन का आभास एक दिन पहले से ही करा रहे हैं।

दलाई लामा रविवार को यहां पहुंचेंगे। तवांग में वह एक धार्मिक समारोह में शिरकत करेंगे। तवांग मठ के महंत गुरु टुकू ने आईएएनएस से कहा, "मुख्य प्रार्थना परिसर से लेकर उस स्थान तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं जहां से बैठ कर दलाई लामा तीन दिवसीय प्रार्थना की अगुवाई करेंगे। प्रार्थना सत्र में भाग लेने के लिए लगभग 30,000 अनुयायी तैयार हैं।"

नेपाल और भूटान से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू ने शनिवार को खुद मठ जाकर इंतजामों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम इंतजामों से खुश हैं और दलाई लामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

पीला वस्त्र धारण किए हुए यहां बाल भिक्षु भी स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। कई बाल भिक्षुओं ने पेड़ों और छतों पर चढ़कर तिब्बती प्रार्थना ध्वज और अपने नेता की तस्वीरें लगाईं।

वरिष्ठ बौद्ध आध्यात्मिक नेता और पूर्व मंत्री टी. जी. रिंपोचे ने कहा, "दलाई लामा का स्वागत समारोह पूरी तरह धार्मिक होगा। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा लगभग 800 भिक्षु हिस्सा लेंगे।"

दलाई लामा रविवार को तवांग के मठ में एक संग्रहालय और पुस्तकालय का उद्धाटन करेंगे। इसके बाद वह मौजूद भिक्षुओं और पुजारियों को संबोधित करेंगे।

टुकू ने कहा, "दलाई लामा सोमवार को मठ के निकट एक स्कूल के मैदान में होने वाले प्रार्थना सत्र में हिस्सा लेंगे। यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी।"

गौरतलब है कि चीन ने मांग की थी कि भारत दलाई लामा को अरूणाचल दौरे की इजाजत न दे। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दलाई लामा के कहीं भी आने-जाने पर नियंत्रण नहीं लगा सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+