पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान (लीड-1)

एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक लगभग 35 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीष सेन ने आईएएनएस को बताया, "मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी है। कही सें भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।"

सेन ने बताया कि मालदा जिले के सुजापुर विधानसभा क्षेत्र में एक पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया है। वह बखरपुर प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कथित तौर प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था। फर्जी मतदान के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सुबह आठ बजे मतदान आरंभ होने के बाद से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारे देखी गईं। राज्य में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के लिए अर्धसैनिक बलों की लगभग 40 कंपनियां तैनात की गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+