हिमाचल बस दुर्घटना की जांच शुरु
पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार फुलजेले ने आईएएनएस को बताया, "कांगडा में शुक्रवार को हुई बस दुर्घटना की जांच अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने शुरु कर दी है।" जांच रिपोर्ट एक महीने में सौंपी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और यह दुर्घटना लापरवाही की वजह से हुई।
कांगडा जिले में नगरोता सूरियान से देहरा आ रही बस के गहरी खाई में गिर जाने से शुक्रवार को 35 लोगों की मौत हो गई थी। 32 सीटों वाली इस बस में करीब 70 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications