येदियुरप्पा को हटाने पर अडिग हैं असंतुष्ट
कर्नाटक में भाजपा का संकट खत्म होने संबंधी खबरों को निराधार करार देते हुए रेड्डी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा, "पार्टी नेताओं ने फिलहाल ऐसा कुछ नहीं कहा है। मुझे विश्वास है कि अगले दो दिनों में पार्टी नेता सही निर्णय ले लेंगे।"
रेड्डी का समर्थन करने वाले कुछ मंत्रियों सहित लगभग 40 विधायक एक हफ्ते से हैदराबाद में डेरा डाले हैं। शनिवार को रेड्डी अपने बड़े भाई और राजस्व मंत्री जी.करुणाकरण रेड्डी से मुलाकात करने बेंगलुरू रवाना हो गए। उनके तीसरे भाई जी. सोमशेखरा विधायक हैं।
इससे पहले शनिवार को येदियुरप्पा ने दावा किया कि राज्य में भाजपा का संकट खत्म हो गया है। इसके बाद वह वैष्णो देवी के लिए रवाना हो गए।
रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में भाजपा की सारी समस्याएं सुलझा ली गई हैं। उन्होंने कहा, "सभी समस्याओं को सुलझा लिया गया है। मैं केंद्रीय नेताओं का आभारी हूं। मैं सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications