राजस्थान में शुरूआती घंटों में 12 फीसदी से ज्यादा मतदान (लीड)
जयपुर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान की तोदाभीम और सलुंबेर विधानसभा सीटों पर शुरूआती तीन घंटों में 12 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधी टक्कर है।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। तोदाभीम से विधायक किरोड़ी लाल मीणा और सलुंबेर से विधायक रघुवीर मीणा के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनकी सीटें खाली हो जाने पर यहां उप-चुनाव की घोषणा की गई थी।
तोदाभीम में कांग्रेस के शिवदयाल मीणा और भाजपा के रमेश चंद मीणा के बीच सीधी टक्कर है। जबकि सलुंबेर में कांग्रेस उम्मीदवार बसंती और भाजपा उम्मीदवार अमृत लाल आमने-सामने हैं।
तोदाभीम में 194,500 से अधिक मतदाता सात उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। सलुंबेर में 204,500 से ज्यादा मतदाता हैं और यहां छह उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications