गाजियाबाद में जन शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर 4 मरे
यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कर्मचारी पटरियों की मरम्मत कर रहे थे।"
स्वरूप ने बताया कि रेलगाड़ियां आमतौर पर पटरियों पर हो रही मरम्मत के लिए रुकती हैं लेकिन किसी कारणवश यह रेलगाड़ी नहीं रुकी। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी दिल्ली पहुंच चुकी है और उसके चालक से पूछताछ हो रही है।
चालक ने कथित तौर पर कहा कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से वह पटरियों पर काम करते कर्मचारियों को देख नहीं सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications