'कोड़ा को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला चिकित्सक करेंगे'
अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "चार सदस्यीय चिकित्सा दल की देखरेख में कोड़ा का इलाज चल रहा है। उनको अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला यही चिकित्सा दल करेगा।"
अधिकारी के मुताबिक कोड़ा को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय उन्हें गिरफ्तार कर सकता है। कोड़ा को पेट दर्द, उल्टी और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद बीते मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि कोड़ा पर 2,500 करोड़ रुपयों के गैर कानूनी लेन-देन का आरोप है। उन पर आरोप है कि इस राशि में से 550 करोड़ रुपये की रकम उन्होंने हवाला के जरिये या अवैध धन को वैध बनाकर दुबई, थाईलैंड, लाइबेरिया और मलेशिया भिजवाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications