छत्तीसगढ़ में दोपहर तक 30 फीसदी मतदान (लीड-1)
वैशाली नगर विधानसभा सीट पर कुल 221 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सभी 221 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 65 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
इस सीट पर मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच में है।
मई में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा विधायक सरोज पांडे की जीत के बाद वैशाली नगर विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications