अमेरिका में दक्षिण एशियाई संगठनों ने सद्भाव की अपील की
'दक्षिण एशियाई संगठनों के राष्ट्रीय संघ' (एनसीएसओ) ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद हम राजनेताओं, मीडिया और जनता से एकता बनाए रखने की अपील करते हैं।
वक्तव्य के मुताबिक पूर्व में भी किसी एक विशेष जाति या धर्म में आस्था रखने वाले व्यक्ति के कृत्यों की सजा उस जाति, धर्म और मूल से संबंधित पूरे समुदाय को भुगतनी पड़ी है।
घटना के शिकार लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए संघ ने समुदाय के सदस्यों से कहा है कि वे हिंसा के शिकार लोगों के परिवारों की मदद के लिए शांतिपूर्ण उपाय खोजें।
उल्लेखनीय है कि टेक्सास स्थित फोर्ट हुड स्थित सैन्य छावनी के अस्पताल में मनोचिकित्सक के रूप में काम करने वाले मेजर नडाल मलिक हसन ने गुरुवार को छावनी में अंधाधुंध गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या कर दी थी। मृतकों में 12 सैनिक और एक कर्मचारी शामिल था। गोलीबारी में 38 अन्य घायल भी हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications