शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे दलाई लामा
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा अरूणाचल प्रदेश के तवांग रवाना होने से पहले शनिवार शाम जापान से दिल्ली पहुंच सकते हैं। यह जानकारी उनके एक सहयोगी ने दी।
दलाई लामा की अरूणाचल प्रदेश यात्रा की चीन निंदा कर रहा है। दलाई लामा के कार्यालय के एक अधिकारी तेम्पा त्सेरिंग ने आईएएनएस को बताया, "वह सप्ताह भर के जापान दौरे के बाद दिल्ली लौटेंगे। रविवार को वह एक छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ अरूणाचल प्रदेश रवाना हो जाएंगे।"
त्सेरिंग ने बताया, "दलाई लामा अरूणाचल प्रदेश में कुछ दिन ठहरेंगे और प्रवचन देंगे। मैं यह साफ करना चाहूंगा कि वह प्रेस से बातचीत नहीं करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications