उड़ीसा में भूमि घोटाला: 4 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में एक पूर्व सरकारी अधिकारी भी है। ये सभी बिल्डरों और सरकारी अधिकारियों के एक गिरोह का हिस्सा हैं, जो सरकारी जमीन को गैरकानूनी तरीके से कुछ लोगों के नाम करने के बाद में उसे अलग-अलग लोगों को बेच देते थे।
अपराध शाखा के पुलिस महानिरीक्षक अरुण रे ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी निर्मल चंद्र मोहंती को गिरफ्तार किया वहीं तीन अन्य को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
रे ने कहा कि करोड़ों रुपयों का यह भूमि घोटाला उस वक्त हुआ जब मोहंती तहसीलदार पद पर तैनात था। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में भी एक भूमि घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।
रे ने कहा कि इस मामले में जल्दी ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। राज्य प्रशासनिक विभाग ने भूमि घोटाले के संबंध में वर्ष 2005 में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में अक्टूबर 2008 में यह मामला अपराध शाखा को सौंपा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications