गोलीबारी से पहले हसन ने खाली कर दिया था अपार्टमेंट
टेक्सास के किलीन इलाके में एक अपार्टमेंट में रहने वाले हसन ने गुरुवार को गोलीबारी करने से पहले वहां रहने वाले अन्य लोगों को पवित्र कुरान की प्रतियां भी बांटीं।
हसन फोर्ट हुड स्थित सैन्य छावनी के अस्पताल में मनोचिकित्सक के रूप में काम करता है। उसने गुरुवार को अंधाधुंध गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या कर दी थी। मृतकों में 12 सैनिक और एक कर्मचारी शामिल था। गोलीबारी में 38 अन्य घायल भी हुए।
गोलीबारी में हसन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शुक्रवार दोपहर विमान से सैन एंटोनियो स्थित सैन्य अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अमेरिकी समाचार चैनल 'सीएनएन' ने अधिकारियों के हवाले कहा कि हसन ने एफएन 5.7 एमएम पिस्तौल और स्वचालित बंदूक के जरिए गोलीबारी को अंजाम दिया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने व्हाइट हाउस और अन्य संघीय इमारतों पर आगामी बुधवार तक राष्ट्रीय ध्वज झुकाने का आदेश दिया।
ओबामा ने कहा कि गोलीबारी मामले की जांच के लिए उन्होंने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई)के निदेशक रोबर्ट म्यूलर और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications