ुउप्र में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
घटना जिले के कल्याणपुर गांव की है, जहां एक युवती बीते सप्ताह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ कथित तौर पर भाग गई थी। इस घटना से क्रोधित कुछ ग्रामीणों ने शुक्रवार को युवक की मां और बहन को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।
एक ग्रामीण संदेश राठी ने बताया कि युवती के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक उसे भगा कर ले गया है। इस मामले में गुरुवार को पंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि दोनों पक्ष मिलकर युवती की तलाश करें।
राठी के मुताबिक पंचायत के फैसले को दरिकनार करते हुए युवती के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार को युवक की मां और बहन को घर से जबरन खींच लिया और कई घंटे तक घर में बंधक बनाकर पिटाई की। फिर उन्हें निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।
स्थानीय थाना-प्रभारी हरि सिंह ने आईएएनएस से कहा कि शनिवार को युवती को दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications