पाक में आतंकवादी हमलों से विकास कार्य बाधित
सरकार के विकास कार्यो के अलावा निवेशक भी विकास संबंधी परियोजनाओं में निवेश करने से बचने लगे हैं। रावलपिंडी विकास प्राधिकरण (आरडीए) के महानिदेशक मकीन शाहबाज ने इसकी जानकारी दी।
शाहबाज ने कहा कि हाल में देश में हुए आतंकवादी हमलों से सभी विकास कार्यक्रमों को धक्का पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि फिलहाल विकास कार्यक्रम शुरू नहीं किए जा सकते हैं।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' ने शाहबाज के हवाले से शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। उन्होंने कहा, "हम विकास कार्यक्रम जारी रखना चाहते हैं लेकिन मौजूदा स्थिति इसकी आज्ञा नहीं देती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications