झारखण्ड में नक्सलियों ने विद्यालय भवन को उड़ाया
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने चतरा जिले में स्थित एक विद्यालय भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20-25 की संख्या में नक्सली गांव पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
उल्लेखनीय है कि राज्य में गत पांच वर्षो में नक्सली 30 से अधिक विद्यालय भवनों को विस्फोट के जरिए उड़ा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications