व्यवसायी ने पत्नी व बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की
पुलिस के मुताबिक व्यवसायी की शिनाख्त दिनेश जैन के रूप में की गई है। वह उत्तर-पूर्व मुंबई सोनापुर इलाके की जलराम पार्क सोसायटी में रहता था।
पुलिस निरीक्षक विलास शिंदे ने बताया कि जैन की एक संबंधी ने शुक्रवार सुबह उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
शिंदे ने कहा, "अभी हमें नहीं पता है कि इस घटना की वजह क्या थी। हमारी जांच चल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications