डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए 10 जिलों में केंद्र स्थापित
प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनूप मिश्रा ने विभिन्न बुखारों की जांच के लिए सभी जिला अस्पतालों में विशेष केंद्र (सेल कांउटर) खोलने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत प्रथम चरण में जेपी अस्पताल भोपाल, जिला अस्पताल उज्जैन , खरगोन, जबलपुर , सिवनी , शिवपुरी, सीहोर तथा नीमच में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है, इस केंद्र में स्थापित हिमेट्रोलॉजी सेल काउंटर और इलेक्ट्रोलाइट एनलाइजर उपकरण के माध्यम से मलेरिया, डेंगू प्लेटलेट्स के अलावा वायलर संक्रमण की तत्काल जांच की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications