हिमाचल में तेंदुओं के खाल के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस अधिकार नरेन सिंह ठाकुर ने आईएएनएस से कहा कि रेणुका वन्यजीव अभ्यारण्य के समीप से गुरुवार को पुलिस ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया।
ठाकुर ने कहा कि गिरफ्तार शिकारी के पास से पुलिस ने दो तेंदुओं के खाल बरामद किए। उन्होंने कहा कि एक खाल 8.4 फीट और दूसरा 2.7 फीट लंबा था।
ठाकुर ने कहा कि गिरफ्तार शिकारी के खिलाफ वन्यजीव कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications