गोवा में 2 नाइट क्लब गिराए जाएंगे
जीसीजेडएमए के सचिव माइकल डिसूजा ने इस संबंध मे आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक दोनों क्लबों 'क्लब टिटोज' और 'मम्बोस' का एक कुछ हिस्सा 547.82 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर बना है।
दोनों क्लबों को जीसीजेडएमए की ओर से तीन नवंबर को आदेश दिए गए थे। आदेश की एक प्रतिलिपि आईएएनएस के पास है। इसके मुताबिक दोनों क्लबों के मालिक डेविड डिसूजा से कहा गया है कि वह 20 दिनों के भीतर अवैध हिस्सा गिरवा दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications