आवास और पर्यटन रोजगार सृजन के महत्वपूर्ण स्रोत : शैलजा
संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को गुरुवार को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में खासतौर पर मध्यम और निम्न आय समूह के लिए बड़ी संख्या में आवासों की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने आवास संख्या बढ़ाने, शहरी गरीबों और बेरोजगारों के लिए आजीविका सृजन, रिहायशी के सतत विकास और पर्यटन विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2007-08 के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन और कुल रोजगार का योगदान प्रतिशत क्रमश: 5़ 92 और 9़ 24 प्रतिशत रहा।
मंत्री ने बताया कि पर्यटन स्थलों में बुनियादी ढांचे का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है और मंत्रालय बड़े पर्यटन स्थलों और सर्किटों के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये और 50 करोड़ रुपये जबकि सामान्य पर्यटन स्थलों एवं सर्किटों के लिए 5 करोड़ रुपये और 8 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications