बांग्लादेश में लश्कर के 3 आतंकवादी गिरफ्तार
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार तीनों आतंकवादियों के बारे में पुलिस को सूचना भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक ने दी थी।
समाचार पत्र के अनुसार ये आतंकवादी ढाका के कई प्रमुख स्थलों को अपना निशाना बना सकते थे, जिसमें अमेरिकी दूतावास और भारत व ब्रिटेन के उच्चायोग शामिल थे।
बांग्लादेश खुफिया विभाग के अधिकारियों ने तीनों आतंकवादियों को बुधवार रात चटगांव से गिरफ्तार किया। ये तीनों हरतकउल जिहाद अल इस्लामी और अन्य आतंकवादी संगठनों के लिए भी काम करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications