भाजपा नेता के सुरक्षाकर्मी ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार टंडन की सुरक्षा में तैनात 32 वर्षीय अमरीक सिंह ने शुक्रवार को खुद को गोली मार ली। वह पंजाब के होशियारपुर शहर का रहने वाला था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सिंह ने अपने राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता टंडन पंजाब के पूर्व मंत्री बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications