विएतनाम में तूफान से मरने वालों की संख्या 109 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 16 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि स्थानीय मीडिया मृतकों की संख्या 119 बता रही है।
बाढ़ का पानी हालांकि फु येन और बिन्ह दिन्ह प्रांतों में घटने लगा है, लेकिन कुछ शहरों में अभी भी यह एक मीटर की ऊंचाई तक भरा हुआ है।
समाचार पत्र डान ट्राई ने राष्ट्रीय मौसम प्राधिकरण के निदेशक नुयेन झुआन लान के हवाले से कहा है कि देश के मध्य ऊंची पहाड़ियों पर बने विशाल जल विद्युत बांधों की उपस्थिति ने बाढ़ की स्थिति को विकराल बना दिया है। भारी बारिश के बाद बांधों को टूटने से बचाने के लिए वहां से दो नवंबर को भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था।
नेशनल स्टीयरिंग कमेटी फॉर स्टार्म एंड फ्लड कंट्रोल ने इस तूफान के कारण कोई छह करोड़ डॉलर के नुकसान का आकलन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications