वस्त्र उद्योग चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम : मारन

यह जानकारी दयानिधि मारन ने गुरुवार देर शाम यहां अपने मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि वस्त्र मंत्रालय ने टीयूएफएस के अधीन पहली अप्रैल, 1999 को योजना शुरू किए जाने के समय से 30 जून, 2009 तक 66,275 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

कपड़ा मंत्री ने समिति के सदस्यों को जानकारी दी कि इस योजना से मुख्य रूप से तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्य लाभान्वित हुए हैं क्योंकि इन राज्यों में वस्त्र विकास के महत्वपूर्ण केन्द्र हैं जहां वस्त्रों से संबंधित गतिविधियां पारम्परिक रूप से चलती रही हैं।

मंत्री कहा कि वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्रों में विकास की गुंजाइश को देखते हुए तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने की पहल की है। राष्ट्रीय वस्त्र आयोग को इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने को कहा गया है। मारन ने कहा कि राष्ट्रीय वस्त्र आयोग कोयम्बटूर स्थित अपनी विद्यमान मिलों में एक तकनीकी वस्त्र इकाई स्थापित कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+