खुदरा व उड्डयन क्षेत्र में विदेशी निवेश के नियमों में कोई बदलाव नहीं : शर्मा
शर्मा का बयान ऐसे समय में आया है जब खुदरा क्षेत्र की बड़ी कंपनी वाल मार्ट के अध्यक्ष एस.रोबसन ने संगठित मल्टी ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर बंदिशें हटाने के लिए हाल में शर्मा से और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी।
शर्मा ने भारत दौरे पर आए यूरोपीय संघ (ईयू) की व्यापार आयुक्त कैथरीन ऐशटन के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "नियमों में बदलाव का समय अभी नहीं है। मैं वालमार्ट के प्रतिनिधियों से मिला था। वे बहुत खुश हैं और यहां कई सारी श्रृंखलाएं खोलने की योजना में हैं।"
शर्मा ने कहा, "इससे किसानों को ज्यादा आकर्षक कीमतें मिलेंगी और रोजगार सृजन होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications