जयपुर में अग्निकांड के बाद
जयपुर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के जयपुर में सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डिपो में लगी आग से प्रभावित क्षेत्रों में अब जन जीवन सामान्य हो रहा है। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत केबल्स को ठीक किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर कुलदीप रांका ने बताया कि अग्निकांड के कारण जले 11 टैंकरों में अब आग शांत हो चुकी है लेकिन एक टैंकर में अभी भी धुआं निकल रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है एवं मौके पर अग्निशमन वाहन तैनात है।
रांका ने बताया कि अग्निकांड में हुए विस्फोट के कारण सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत केबल्स भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्हें ठीक करने के साथ ही दूसरे स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा गठित मोबाइल दल सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. यतीन्द्र सिंह एवं डा. के.के.बजाज ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की असामान्य बीमारियों की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications