चीन में नौका दुर्घटना में 2 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हांगकांग से चीन जा रही एक नौका के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि मृतक डच नागरिक थे।
नौका में 75 लोग सवार थे। यह हादसा गुरुवार रात स्थानीय समयानुसार लगभग आठ बजे नौका के गंतव्य स्थल दक्षिणी चीन के गुआनजोहू में हुआ।
हादसे में कई लोग घायल भी हुए। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications