राजीव गांधी के निकट सहयोगी रहे गोपी अरोड़ा का निधन
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे अरोड़ा प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव थे। बाद में वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव बने। वर्ष 1989-90 के दौरान अरोड़ा वित्त सचिव भी रहे।
अरोड़ा 80 के दशक में बेहद प्रभावशाली रहे। अवकाश ग्रहण करने के बाद वह कई कंपिनयों के बोर्ड में सदस्य रहे। हाल ही तक वह जेपी समूह के निदेशक थे।
वर्ष 1990 से 1993 तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने वाले अरोड़ा का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications